Sonbhadra news : सजी हरियाली तीज की महफिल, प्रियंका गुप्ता बनीं तीज क्वीन
तापीय परियोजना ओबरा आवासीय परिसर स्थित ऑफिसर्स क्लब-1 में वनिता मंडल की ओर से हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा, सोनभद्र। तापीय परियोजना ओबरा आवासीय परिसर स्थित ऑफिसर्स क्लब-1 में वनिता मंडल की ओर से हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वनिता मंडल की अध्यक्ष सुभद्रा यादव, उपाध्यक्ष रितू सिंघल, मधुलिका राय, रीना चतुर्वेदी और मणी चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
वनिता मंडल की सचिव माण्डवी वर्मा ने सभी महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा और हुनर को समाज के सामने प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उत्सव में महिलाओं ने कजरी गीत, गायन, नृत्य सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘तीज क्वीन प्रतियोगिता’ रही। प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बाद प्रियंका गुप्ता ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया, जबकि हर्षिता गुप्ता रनर-अप रहीं।
कार्यक्रम का संचालन उपसचिव श्रेता चौरसिया ने किया। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य व्यवस्थापक अनुप्रिया मिश्रा, शिप्रा श्रीवास्तव और आशा जायसवाल का विशेष योगदान रहा। उन्होंने आकर्षक सजावट के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की।
समापन अवसर पर वनिता मंडल की अध्यक्ष सुभद्रा यादव ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाली सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया।