आज दोपहर विद्यालय बंद होने के बाद सभी शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर मांगो के समर्थन में उरमौरा स्थित बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिसके पश्चात बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय ने समस्त शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जनार्दन त्रिपाठी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोषी कुमारी, पूर्व मध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रविभूषण सिंह, अटेवा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रंजना सिंह पटेल, यूटा के जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल समेत अन्य नेताओं ने बातचीत की और अपनी मांगों से अवगत कराया। बीएसए ने कहा कि उन्होंने किसी से दुर्व्यवहार नहीं किया है, फिर भी किसी को लगता है तो वह इसके लिए क्षमा भी मांग रहे हैं साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगे से ऐसा नहीं होगा। संविदाकर्मी के ऊपर लगे आरोपी की जांच कराई जाएगी, आरोप सही मिलने पर कारवाई होगी। इसके बाद सभी नेता मान गए और बीएसए कार्यालय से बाहर आकर धरने पर बैठे साथियों को बीएसए की बात बताई। इस दौरान कुछ शिक्षक और शिक्षिकाएँ बात मानने से इनकार कर दिया, इससे कई संगठनों के जिलाध्यक्ष नाराज होकर अपना समर्थन वापस लेते हुए अपने समर्थकों के साथ चले गए।