Sonbhadra News : आकांक्षी जनपदों से विशेष स्थानान्तरण सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
आज आकांक्षी जनपदों से विशेष स्थानान्तरण सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर को लेकर शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष प्रभाशंकर मिश्रा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते शिक्षकगण
sonbhadra
8:33 PM, November 26, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज आकांक्षी जनपदों से विशेष स्थानान्तरण सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर को लेकर शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष प्रभाशंकर मिश्रा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
गृह जनपद से अधिक दुरी पर तैनाती से मानसिक अवसाद से ग्रसित हो रहे शिक्षक -
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रभा शंकर मिश्र ने बताया कि वह सभी शिक्षक अलग अलग जनपदों के मूल निवासी हैं तथा सोनभद्र सहित अन्य आकांक्षी जिलों (श्रावस्ती, बलरामपुर सिद्धार्थनगर, फतेहपुर, चन्दौली बहराइच चित्रकूट) में वर्षों से कार्यरत हैं। हम शिक्षकों को सामान्य स्थानान्तरण में प्रत्येक बार अपने गृह जनपद जाने का मौका नहीं मिला है। हम सभी अपने मूल जनपद से लगभग 300 किलोमीटर से 800 किलोमीटर तक की दूरी पर कार्यरत होने के कारण अपने पारिवारिक और सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर पा रहे है जिसके कारण हम सभी अपने परिवार एवं समाज से दूर होते चले जा रहें हैं। हम सभी शिक्षकों में कई शिक्षक अपने परिवार तथा समाज से दूर होने के कारण गंम्भीर बिमारी तथा मानसिक अवसाद से ग्रसित होते चले जा रहें हैं।
ये हैं शिक्षकों की प्रमुख मांगें -
जिलाध्यक्ष प्रभाशंकर मिश्र ने चार सूत्रीय मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि आकांक्षी जनपदों से विशेष स्थानान्तरण की व्यवस्था हो।जिससे पूर्व में इन जिलों से स्थानान्तरण से वंचित शिक्षकों/शिक्षिकाओं को अधिकाधिक लाभ मिल सके तथा सामान्य स्थानान्तरण में स्थानान्तरण का प्रतिशत सामान्य जनपदों से अधिक हो। शिक्षकों/शिक्षिकाओं हेतु बैचवार स्थानान्तरण की योजना बने जिससे आकांक्षी जनपदों से अधिक से अधिक शिक्षक अपने गृह जनपद पहुंच सके, प्रत्येक वर्ष स्थानान्तरण की प्रक्रिया गतिमान रहे जिससे अन्य सामान्य जिलो की भांति समान (एक ही) भर्ती में नियुक्त शिक्षकों/शिक्षिकाओं जैसा स्थानान्तरण मिल सके और स्थानान्तरण की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाये जिससे इसी शीतकालीन अवकाश में कार्यमुक्ति और कार्यभार की प्रक्रिया पूर्ण हो सकें जिससे छात्रो के पठन पाठन प्रभावित ना हो।
ये रहे मौजूद -
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरी, महामंत्री अरुण कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष गरिमा, दिनेश कुमार मिश्रा, बिहारी लाल जायसवाल, अरविंद कुमार, मयंक कुमार दुबे, जागृति गुप्ता, कपिल द्विवेदी संजय सिंह, वर्तिका सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण मौजूद रहे।




