Sonbhadra News : विश्व ध्यान दिवस पर शिक्षकों और नगरवासियों ने किया 'हार्टफुलनेस ध्यान'
राबर्ट्सगंज स्थित दो निजी विद्यालयों तथा श्री वीरेश्वर महादेव फिजियोथैरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में हार्टफुलनेस टीम ने शिक्षकों एवं नगरवासियों को हार्टफुलनेस ध्यान कराया। वहीं डॉ0 वैभव ने लोगों क़ो..

'हार्टफुलनेस ध्यान' करते प्रतिभागी
sonbhadra
11:51 PM, December 21, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । राबर्ट्सगंज स्थित दो निजी विद्यालयों तथा श्री वीरेश्वर महादेव फिजियोथैरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में हार्टफुलनेस टीम ने शिक्षकों एवं नगरवासियों को हार्टफुलनेस ध्यान कराया। वहीं डॉ0 वैभव ने लोगों क़ो हार्टफुलनेस ध्यान का तरीका एवं इसके फायदे के बारे में विस्तार से बताया।
वहीं हार्टफुलनेस वालंटियर प्रशांत ने प्रतिभागियों को हार्टफुलनेस ऐप डाउनलोड कराया, जिसके माध्यम से घर में बैठे बैठे हार्टफुलनेस ध्यान का अनुभव किया जा सकता।
हार्टफुलनेस ट्रेनर मुदिता एवं गोपाल ने प्रतिभागियों को हार्टफुलनेस ध्यान कराया। ध्यान के बाद प्रतिभागियों ने थोड़े ही समय में मन में शांति और आनंद का अनुभव महसूस किया। ज्यादातर प्रतिभागियों ने हार्टफुलनेस ध्यान जारी रखने की इच्छा व्यक्त की।
इस इस कार्यक्रम में वॉलिंटियर राहुल, विजय कुमार और अचला ने भरपूर सहयोग किया।




