Sonbhadra news : लड़की को बचाने के चक्कर में अध्यापिका की स्कूटी फिसली, गिरकर गंभीर रूप से घायल
चौरा तिराहे से पहले एक छोटी सी बच्ची को बचाने के चक्कर में स्कूटी से फिसल कर गिर गई जिससे अध्यापिका स्कूटी से फिसल कर गंभीर रूप से घायल हो गई

sonbhadra
10:05 PM, August 19, 2025
रविंद्र नाथ पाठक (संवाददाता)
जुगैल । जुगैल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुमन गुप्ता पत्नी मानिकचंद गुप्ता निवासी बारी गांव दुबेगंज थाना बरसटी जिला जौनपुर स्कूल से अपने स्कूटी से चोपन जा रही थी कि चौरा तिराहे से पहले एक छोटी सी बच्ची को बचाने के चक्कर में स्कूटी से फिसल कर गिर गई जिससे अध्यापिका स्कूटी से फिसल कर गंभीर रूप से घायल हो गई और अध्यापिका का हाथ फैक्चर हो गया और पति को भी चोट आई। मौके पर जुजुगैल पुलिस ने पहुंचकर अपने सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचा दिया। घायल की स्थिति को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने प्रथम उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए एंबुलेंस से रेफर कर दिया।




