Sonbhadra News : सघन पल्स पोलियो अभियान क़ो सफल बनाने के लिए टास्क फ़ोर्स की बैठक सम्पन्न
सघन पल्स पोलियो महाभियान के सफल संचालन हेतु आज प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई।s

पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए जनपदीय टास्क फ़ोर्स की बैठक करते प्रभारी सीडीओ, सीएमओ व अन्य
sonbhadra
10:57 PM, December 5, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । सघन पल्स पोलियो महाभियान के सफल संचालन हेतु आज प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई।
पोलियो की खुराक लेने से एक भी बच्चा छूटे नहीं - सीडीओ
प्रभारी सीडीओ शेषनाथ चौहान ने बताया कि "आठ दिसंबर से जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा, जिसके तहत पूरे जिले के 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी। पहले दिन बूथों पर तथा दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी। इसके अलावा प्रभारी सीडीओ ने पल्स पोलियो अभियान को लेकर किये जाने वाले कार्यों के अलावा माइक्रोप्लान, ट्रेनिंग प्लान, विगत वर्षों में पल्स पोलियो अभियान में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।"
तीन लाख बच्चों क़ो पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक -
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि "पल्स पोलियो अभियान 10 दिसम्बर के चरण हेतु 317939 घरों के कुल 0-5 वर्ष तक के 304194 बच्चों क़ो पोलियो वैक्शीन पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसको लेकर 1092 फिक्सड बूथ बनाये गये है तथा 698 हाउस-टू-हाउस टीमें तथा 7 मोबाइल टीम बनाई गयी है।"
बूथ दिवस के दिन खुले रहेंगे प्राथमिक विद्यालय -
बूथ दिवस के दिन समस्त प्रा0 विद्यालय खुले रहेगें एवं अध्यापक उपस्थित होकर बुलावा टोली द्वारा बच्चों को मोबलाइज करके बूथ पर लाने का प्रयास करेगें साथ ही बूथ दिवस के दिन सभी ऑगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सुपरवाइजर बूथ पर उपस्थित रहेगीं एवं बच्चों को बुलाने में मदद करेंगी।




