Sonbhadra News : बूथ स्तर पर रालोद को मजबूत करना लक्ष्य - विवेक चतुर्वेदी
आज युवा राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारियों की आवश्यकता बैठक नगर स्थित कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार व आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा के साथ ही वृहद सदस्यता अभियान चलाया..

युवाओं क़ो युवा रालोद की सदस्यता दिलाते प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी.....
sonbhadra
7:09 PM, June 5, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• मिशन 2027 की तैयारियों में जुटी RLD
• युवा रालोद ने चलाया वृहद सदस्यता अभियान
सोनभद्र । आज युवा राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारियों की आवश्यकता बैठक नगर स्थित कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार व आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा के साथ ही वृहद सदस्यता अभियान चलाया।
इस दौरान युवा रालोद के प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि "पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में युवा रालोद का प्रदेश भर में सघन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश सचिव ने बताया कि इसी कड़ी में जनपद सोनभद्र से वृहद सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। आज इस सदस्यता अभियान के तहत कई युवाओं ने पार्टी की सदस्या ग्रहण की। इस दौरान सभी को पार्टी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।"
इस दौरान सचिन गुप्ता, सुरज चौबे, जितेन्द्र, विजय केशरी, जुल्ला, दिपक गुप्ता, मनोज मोदनवाल, रोहित कुमार, सतीश केशरी, आशु केजरीवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे।