Sonbhadra news : स्मार्ट मीटर लगाने के लिए केबिल उपभोक्ताओं से लेना नियम विरुद्ध - राजेश गुप्ता
आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर में लग रहे स्मार्ट मीटर में उपभोक्ताओं से केबल लेने के विरोध में बिजली विभाग के एक्सइएन क़ो ज्ञापन सौंपा।

sonbhadra
11:45 PM, August 13, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में नगर में लग रहे स्मार्ट मीटर में उपभोक्ताओं से केबल लेने के विरोध में अधिसाशी अभियन्ता विद्युत वितरण खंड रॉबर्ट्सगंज क़ो ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि "नगरीय क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है लेकिन उसमें लगने वाला केबिल तार उपभोक्तओं से लिया जा रहा है जो नियम विरूद्ध है। कार्यदाई संस्था को केबिल के साथ मीटर लगाने का प्रावधान है लेकिन कार्यदायी संस्था द्वारा केबिल लेकर उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। यदि इस पर तत्काल रोक नहीं लगाई जाती तो व्यापार मंडल आन्दोलन करने को बाध्य होगा जिसकी सारी जिमेवारी विद्युत विभाग की होगी।"
इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला संगठन मंत्री राजेश सोनी, युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, नगर महामंत्री राजेश जायसवाल, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता आदि व्यापारी पदाधिकारी उपस्थिति रहे।




