Sonbhadra news : वेल्डिंग की दुकान से जनरेटर का अल्टरनेटर चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
पीड़ित दुकानदार घनश्याम विश्वकर्मा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर चोरी का खुलासा कर सामान बरामद कराने की मांग की है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राकेश चौबे
मारकुंडी, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी टोला-ओबरी में एक वेल्डिंग की दुकान से जनरेटर का अल्टरनेटर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार घनश्याम विश्वकर्मा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर चोरी का खुलासा कर सामान बरामद कराने की मांग की है।
पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़ित मारकुंडी टोला ओबरी में किराये के मकान में वेल्डिंग एवं लोहे से संबंधित काम करता है। पीड़ित का आरोप है कि 29 अगस्त 2026 की रात करीब 10 बजे उसकी दुकान से जनरेटर का अल्टरनेटर चोरी कर लिया गया। अगले दिन शाम को दुकान पहुंचने पर मशीन गायब मिली, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई।
पीड़ित ने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है और चोरी की घटना से उसे काफी नुकसान हुआ है। उसने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सम्बंधित खबर