Sonbhadra news : उद्घाटन मैच में आरसीसी टीम को टीएई टीम ने 1रन से हराया
देवाटन प्रीमियम लीग (डीपीएल) दो क्रिकेट मैच का भव्य उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि चैयरमैन चोपन उस्मान अली व प्रभारी निरीक्षक कोन गोपाल जी गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काट कर मैच का शुभारंभ कराया,

sonbhadra
9:54 PM, April 29, 2025
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
देवाटन में डीपीएल सीजन दो क्रिकेट मैच का चोपन चेयरमैन ने किया उद्घाटन
कोन सोनभद्र । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विकास खण्ड कोन के देवाटन के खेल मैदान में आयोजित देवाटन प्रीमियम लीग (डीपीएल) दो क्रिकेट मैच का भव्य उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि चैयरमैन चोपन उस्मान अली व प्रभारी निरीक्षक कोन गोपाल जी गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काट कर मैच का शुभारंभ कराया, उद्घाटन मैच के पहले दिन टीएई व आरसीसी टीम के बीच मैच प्रारंभ हुआ, आरसीसी टीम ने टास जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया, जहां टीएई टीम ने बारह ओवर के खेल में कुल 88 रन बनाए जिसका पिछा करते हुए आरसीसी की टीम 87 रन बनाकर आल आउट हो गए,इस प्रकार उद्घाटन मैच में टीएई टीम विजई रही, जानकारी के अनुसार इस क्रिकेट मैच में कुल छ टीम भाग लिया है खेल 12 ओवर का है।जिसका उद्घाटन करने पहुंचे चेयरमैन ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए कहा की खेल से आपसी प्रेम भावना व सौहार्द बढ़ता है खेल को खेल की भावना से ही खेलें। वहीं प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।देवाटन प्रीमियम लीग(डीपीएल) में क्षेत्र के खिलाड़ियों समेत ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिया जो लगातार 17 दिनों तक चलता रहेगा, फाइनल विजेता टीम को फ्रेंचाइजी द्वारा 14000 व उप विजेता टीम को 10000 का पुरस्कार भी दिया जायेगा। क्रिकेट मैच में उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से फ्रेंचाइजी के अध्यक्ष अब्दुल राजीक, उपाध्यक्ष संतोष पासवान, प्रधान प्रतिनिधि डा वसीउल हसन, मुख्य अतिथि चैयरमेन चोपन उस्मान अली, विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल, प्रधान कोन संतोष पासवान, रुस्तम परवेज, रशीद हारुन, मुजीब अहमद,दिलकश रजा, मुहम्मद नसीम,कामील समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहें।




