Sonbhadra News : 27 सालों के बाद दिल्ली विजय पर बटी मिठाई
डाला मंडल के अंतर्गत पटवध मोड पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे के नेतृत्व में मिल्कीपुर व दिल्ली की जीत पर मिठाई बाटी गई।

दिल्ली चुनाव की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
sonbhadra
5:03 PM, February 8, 2025
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । डाला मंडल के अंतर्गत पटवध मोड पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे के नेतृत्व में मिल्कीपुर व दिल्ली की जीत पर मिठाई बाटी गई । उन्होंने बताया कि 27 सालों के बाद भाजपा की दिल्ली में सरकार बन रही है जो गर्व का विषय है तथा मिल्कीपुर पर प प्रचंड जीत दर्ज करने की खुशी में 27 किलो मिठाई वितरित किया गया तथा पटाखे भी फोड़ गए उन्होंने इस जीत को जनता की जीत तथा शीर्ष नेतृत्व का कुशल निर्देशन बताया इस मौके पर श्रवण कुमार पांडे, धनवंत पाण्डेय ,अनिल पाठक, डाला मंडल के कोषाध्यक्ष पी के विश्वास भाजपा नेता रामधनी राजेंद्र, सुदामा दुबे ,छोटेलाल मिश्र, राजकुमार साहनी रोहित गोस्वामी पवन पांडेय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे तथा सभी ने इस जीत की बधाई शीर्ष नेतृत्व को दी




