Sonbhadra News : विधायक के तेवर देख छूटे बिजली विभाग के अधिकारियों के पसीने, जानें क्या है कारण
सदर विधायक भूपेश चौबे अचानक रॉबर्ट्सगंज स्थित बिजली निगम के दफ्तर पहुंचे। कर्मचारियों के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई।

sonbhadra
10:06 PM, August 30, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । सदर विधायक भूपेश चौबे अचानक रॉबर्ट्सगंज स्थित बिजली निगम के दफ्तर पहुंचे। कर्मचारियों के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। विधायक निधि से धन देने के बाद भी कई कार्य पूरे न होने पर एसई और एक्सईएन को फटकार लगाई। उन्होंने लापरवाह अफसरों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
सदर विधायक भूपेश चौबे आज दोपहर में निगम के कार्यालय पहुंचे। बिलिंग काउंटर का जायजा लेने के बाद एक्सईएन के कमरे में पहुंचे। रॉबर्ट्सगंज डिविजन में चल रहे कार्यों की प्रगति जानी। फिर सीधे एसई संजीव कुमार के कक्ष में गए। वहां सदर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों पर अवमुक्त राशि के सापेक्ष कार्यों की प्रगति जानी।




