Sonbhadra News : विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज;
चोपन थाना क्षेत्र के महुआँव खुर्द गांव में बीते 17 अगस्त को कुसुम देवी (40वर्ष) की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। इस दौरान मृतका के मायके वालों ने इसे हत्या करार देते हुए ससुरा.....

sonbhadra
1:03 AM, August 24, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के महुआँव खुर्द गांव में बीते 17 अगस्त को कुसुम देवी (40वर्ष) की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। इस दौरान मृतका के मायके वालों ने इसे हत्या करार देते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। शुक्रवार को पुलिस ने पुरे मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
अवैध संबंध के विरोध पर हत्या का आरोप -
मृतका के भाई लक्ष्मी नारायण मिश्र ने बताया कि उनकी बहन कुसुम देवी की शादी करीब 15 साल पहले अनुराग पाण्डेय से हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद से उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। लक्ष्मी नारायण का दावा है कि उनके बहनोई अनुराग चंद्र पाण्डेय का अपनी भाभी मनोरमा पाण्डेय के साथ अवैध संबंध था, जिसका कुसुम विरोध करती थी। इसी वजह से गत 17 अगस्त को ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मायके वालों के अनुसार, कुसुम के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं, जो इस बात का सबूत हैं कि उसकी हत्या से पहले उसके साथ मारपीट की गई।
वहीं, पुलिस का कहना है कि "मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है। अवैध संबंध के आरोप और दहेज की मांग के एंगल को भी जांच में शामिल किया गया है। मृतका के ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध बन गया है।"
पूर्व में भी बहन की हत्या की धमकी दे चुका था बहनोई -
अवैध संबंध के एंगल को भी जांच में शामिल किया गया है। मृतका के ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध बन गया है।




