Sonbhadra News : राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए सुरज चौबे
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 जयंत सिंह के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी जी के अनुमोदनोंपरान्त एवं प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय सहमति से सुरज चौबे को राष्ट्रीय.....

सुरज चौबे को मनोनयन पत्र सौंपते रालोद छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय.....
sonbhadra
4:46 PM, May 19, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 जयंत सिंह के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी जी के अनुमोदनोंपरान्त एवं प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय सहमति से सुरज चौबे को राष्ट्रीय लोकदल छात्रसभा जनपद सोनभद्र का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सुरज चौबे को लखनऊ स्थित कार्यालय पर छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय ने मनोनयन पत्र सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय ने आशा जताया कि "सुरज चौबे इस गहन दायित्व का निर्वहन करते हुए भारत रत्न चौ0 चरण सिंह एवं चौ0 अजित सिंह की विचारधारा-रालोद की रीति-नीति में आस्था रखते हुये राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।"
वहीं छात्र सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरज चौबे ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी का पुरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और चौ0 चरण सिंह व चौ0 अजीत सिंह की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेंगे।
वहीं सुरज चौबे के राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर युवा रालोद के प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी, रालोद जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय सहित कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया है।