Sonbhadra news : गोविंद पहुँचे न्याय की आस में पुलिस अधीक्षक दरबार
यूको बैंक से बगैर हस्ताक्षर के केसीसी ऋण खाते से दो लाख पंचानबे हजार रुपए गायब हो जाने की सूचना पर लिखित शिकायत दर्ज कराने एसपी दरबार पहुंचे।

sonbhadra
6:04 PM, October 25, 2024
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
* बगैर हस्ताक्षर खाते से दो लाख पंचानबे हजार रुपये गायब।l
करमा सोनभद्र । घोरावल यूको बैंक से बगैर अंगूठे/हस्ताक्षर से रुपये गायब हो जाने के बाद गोविंद प्रसाद कड़िया निवासी थाना घोरावल पहुंचे न्याय की आस में एसपी दरबार जा कर न्याय की गुहार लगाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद पुत्र सूर्यजीत निवासी कड़िया कोतवाली घोरावल का यूको बैंक से बगैर हस्ताक्षर के केसीसी ऋण खाते से दो लाख पंचानबे हजार रुपए गायब हो जाने की सूचना पर लिखित शिकायत दर्ज कराने एसपी दरबार पहुंचे।गोविंद प्रसाद ने लिखित शिकायत अनुसार बताया कि गतवर्ष 2023 माह अक्टूबर में 8 लाख केसीसी ऋण यूको बैंक घोरावल से लिया था। जिसमें से वह उसी माह में खेती करने के लिए 5लाख निकाल कर अपने खेती में लगा लिया ।जब प्रार्थी पुनः 23-10-2024 को अपने ऋण का पैसा जमा करने पहुचा तो बैंक प्रबंधक नितेश मित्तल ने बताया कि आप के द्वारा रुपये दो लाख पंचानबे हजार रुपये निकासी की गई है।इतना सुन मेरे पैरों से जमीन खिसक गई।मैं कहने लगा कि मैंने कोई पैसा नही निकाला है।कोई प्रूफ़ दीजिए।इतना सुन बैंक कर्मियों ने डराना धमकाना शुरू कर दिया।प्रार्थी डर के मारे बैंक से घर आया और आप बीती बताया। फिर प्रार्थी गुरुवार को लिखित शिकायत दर्ज कराने के लिए एसपी दरबार पहुंचा।पुलिस अधीक्षक ने सात्वना देते हुए कहा कि इसकी जाँच की जायेगी।दोषी को बक्सा नही जाएगा।




