Sonbhadra News : गर्मी का कहर! बच्चों पर भारी स्कूल टाइम, बदलाव की उठी मांग

भीषण गर्मी के बीच परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की स्थिति चिंताजनक हो गई है। दोपहर की तेज धूप और लू के दौरान छुट्टी होने से बच्चे कठिन परिस्थितियों में घर लौटने को मजबूर हैं। कई स्थानो.....

news-img

sonbhadra

9:11 PM, April 18, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । भीषण गर्मी के बीच परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की स्थिति चिंताजनक हो गई है। दोपहर की तेज धूप और लू के दौरान छुट्टी होने से बच्चे कठिन परिस्थितियों में घर लौटने को मजबूर हैं। कई स्थानों पर बच्चे सिर पर बैग रखकर धूप से बचने की कोशिश करते नजर आए, जबकि एक विद्यालय में गर्मी के कारण एक छात्रा के बेहोश होने की घटना भी सामने आई है। लगातार बढ़ते तापमान के बावजूद विद्यालयों के समय में बदलाव न होना अब बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है और यहीं नहीं सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर समय रहते ठोस निर्णय क्यों नहीं लिया जा रहा?

जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। आज का अधिकतम तापमान बढ़कर 41.6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं खुले रास्तों से होकर आने-जाने वाले स्कूली बच्चों को तेज धूप और लू का सीधा सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए दो दिन पूर्व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर विद्यालयों के समय में तत्काल परिवर्तन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। 

इस दौरान जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि "भीषण गर्मी में छोटे-छोटे बच्चों को दोपहर की तेज धूप में स्कूल आना-जाना पड़ रहा है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। कई स्थानों पर बच्चे चक्कर खा रहे हैं और बेहोश होने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में तत्काल विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया जाना चाहिए, ताकि बच्चों को राहत मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि यदि समय में बदलाव नहीं किया गया, तो शिक्षक संघ इस मुद्दे को और मजबूती से उठाने के लिए बाध्य होगा।"

"बहरहाल बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ा यह मामला अब सीधे तौर पर शिक्षा व्यवस्था की संवेदनशीलता पर सवाल खड़ा कर रहा है। बढ़ती गर्मी के बीच यदि समय रहते ठोस निर्णय नहीं लिए गए, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में निगाहें अब प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस मुद्दे को कितनी प्राथमिकता देता है। क्या बच्चों को राहत मिलेगी या फिर वे यूं ही तपती धूप और लू के बीच संघर्ष करने को मजबूर रहेंगे।"

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.