Sonbhadra News : गर्मी का अलर्ट! पानी संकट से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी

गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। जनपद स्तर से लेकर सभी विकास खंडों तक पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए.......

news-img

sonbhadra

9:44 PM, March 24, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। जनपद स्तर से लेकर सभी विकास खंडों तक पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं तथा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली पेयजल समस्या का कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को दैनिक रूप से रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा और उनके निस्तारण की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है साथ ही शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट प्रतिदिन शाम चार बजे तक शासन को उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है।

जनपद स्तर पर विकास भवन में स्थापित कंट्रोल रूम का लैंडलाइन नंबर 9236397775 जारी किया गया है, जबकि ई-मेल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा प्रत्येक विकास खंड चतरा, घोरावल, नगवां, म्योरपुर, दुद्धी, रॉबर्ट्सगंज, बभनी, चोपन, करमा और कोन-में अलग-अलग कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जिनके फोन नंबर और ई-मेल आईडी भी सार्वजनिक किए गए हैं। जिलाधिकारी बीएन सिंह की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि पेयजल से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत को आमजन सीधे कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई गई है, जिससे 24 घंटे निगरानी और समाधान सुनिश्चित किया जा सके। नोडल अधिकारियों में जिला स्तर पर डीपीआरओ नमिता शरण और जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण सिंह को अति संवेदनशील क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विकास खंड स्तर पर भी संबंधित खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंपा गया है।

डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि गर्मी के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.