Sonbhadra news :टाउन क्रिकेट क्लब के पुनः अध्यक्ष बने सुमित सोनी, सचिव की जिम्मेदारी रजत राज को
39वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य आयोजन के दृष्टिगत रविवार को टाऊन क्रिकेट क्लब खेल मैदान पर नई कार्यकारणी का गठन किया गया ।

sonbhadra
8:50 PM, October 5, 2025
टीसीडी के अध्यक्ष सुमित सोनी व सचिव रजत राज मनोनीत
दुद्धी । 39वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य आयोजन के दृष्टिगत रविवार को टाऊन क्रिकेट क्लब खेल मैदान पर नई कार्यकारणी का गठन किया गया । इस दौरान सर्वसम्मति से सुमित सोनी को अध्यक्ष व रजत राज को सचिव की जिम्मेदारी दी गई । मैच रेफरी के भूमिका में वरिष्ठ खिलाड़ी सुनील जायसवाल, सलीम खान को जिम्मेदारी दी गई।अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि 39वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के दौरान कैश प्राइज विजेता टीम को 51000 रुपए एवं उपविजेता को 31000 रुपए दिया जाएगा । इस दौरान महबूब खान, जबीं, विवेक अग्रहरि, रजनीश, निशांत मोहन, सतीश सोनी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।




