Sonbhadra News :टाउन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष बने सुमित, सचिव अंकुर
बुधवार को टाउन क्रिकेटक्लब मैदान पर खिलाड़ियों और टीम कमेटी के सदस्य की बैठक हुई। बैठक में 38वें क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सुमित सोनी को अध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि सचिव जिम्मेदारी अंकुर बचन को दी गई।

टाउन क्रिकेट क्लब टीम
sonbhadra
6:36 PM, November 6, 2024
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी सोनभद्र। बुधवार को टाउन क्रिकेटक्लब मैदान पर खिलाड़ियों और टीम कमेटी के सदस्य की बैठक हुई। बैठक में 38वें क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सुमित सोनी को अध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि सचिव जिम्मेदारी अंकुर बचन को दी गई।सभी खिलाड़ियों ने सर्वसम्मति से सुमित सोनी को कमेटी का अध्यक्ष चुना है।। अध्यक्ष चुने जाने पर लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।। क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि इस बार क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को ₹50000 नगद दिया जाएगा वहीं उप विजेता टीम को ₹25000 इनाम दिए जाएंगे। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष जवी खान,गौस मोहम्मद खान, राहुल कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।




