Sonbhadra News : अचानक ट्रेलर में लगी भीषण आग, ब्लास्ट किए टायर, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
स्थानीय थाना अंतर्गत शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर बोदरा बाबा के समीप कोयला लेने पहुंची ट्रेलर में भीषण आग लग गया। जिससे ट्रेलर जलकर ख़ाक हो गया ।

धू-धू कर जलता ट्रेलर
sonbhadra
4:39 PM, February 2, 2025
शक्तिनगर (सोनभद्र) । स्थानीय थाना अंतर्गत शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर बोदरा बाबा के समीप कोयला लेने पहुंची ट्रेलर में भीषण आग लग गया। जिससे ट्रेलर जलकर ख़ाक हो गया । आग लगने की इस घटना से आसपास बसे गांव समेत बड़ी संख्या में कोयला लेने पहुंची ट्रेलर चालकों में हड़कंप मच गया।
बोदरा बाबा के समीप शक्तिनगर वाराणसी मुख मार्ग पर ट्रेलर में आग लगने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँचकर लोगों को दूर हटाया और फायरब्रिगेड को सूचना दी । आग लगने की घटना के काफी देर बाद आग पर काबू पाया का सका ।
ट्रेलर चालक रामरक्षा यादव ने बताया कि तकरीबन 11:30 पर आग लगने की घटना हुई है बताया कि UP64BT1341 ट्रेलर में कोयला लोड करने के लिए जब वह अपनी ट्रेलर का सेल्फ मारा तो केबिन में ही शार्ट सर्किट हो गया जिसे वह किसी कपड़े के मदद से उसे बुझाने का प्रयास करता रहा कि आग बढ़ने लगा बढ़ते हुए आग को देखकर वह अपनी जान बचाने के लिए वह ट्रेलर से खुद कर कुछ दूर खड़ा हो गया। आसपास खड़ी ट्रेलर के चालक हो हल्ला मचाने लगे। आज धीरे-धीरे विकराल रूप धारण करने लगा। फायर ब्रिगेड तकरीबन 1 घंटे लेट होने के कारण आग विकराल रूप ले चुका था।




