सोनभद्र । दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजनान्तर्गत 1500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्बोधन का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्या, विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं लाभार्थीगण ने मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुना। इस अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक का वितरण जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण द्वारा किया गया।