Sonbhadra News : दिन में पढ़ाई और रात में पार्टी, जाने किस विद्यालय का है पूरा मामला
सोनभद्र में किस तरह अधिकारी अपने पद और पॉवर का दुरुपयोग कर रहे हैं इसका नजारा आज हम आपको दिखाने वाले हैं। मामला राबर्ट्सगंज एबीएसए कार्यालय से जुड़ा है, जहां स्कूल के बाद परिसर में पार्टी चलता है ।

sonbhadra
10:06 PM, January 22, 2025
आनंद चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र में किस तरह अधिकारी अपने पद और पॉवर का दुरुपयोग कर रहा है इसका नजारा आज हम आपको दिखाने वाले हैं। मामला शिक्षा विभाग राबर्ट्सगंज एबीएसए कार्यालय से जुड़ा है, जहां स्कूल के बाद परिसर में देर रात तक पार्टी व जश्न का दौर चलता है ।
बुधवार को भी रात तक पार्टी व जश्न का दौर चलता रहा। जिसका सोशल मीडिया पर तस्वीरे वायरल हो रहा है । चर्चा यह है कि कई दिनों से यह सिलसिला चल रहा है । अधिकारी व टीचर मिलकर पार्टी करते हैं और खूब मस्ती भी करते हैं । तस्वीरों में भी आप देख सकते हैं कि किस तरह रात में स्कूल के परिसर व बरामदे में बड़ी संख्या में लोग दिख रहे हैं ।
चर्चाओं की माने तो ऐसा नहीं कि यह पार्टी पहली बार हो रहा, बल्कि अधिकारी हर अध्यापकों को बारी-बारी से पार्टी देने की जिम्मेदारी दे रखी है ।
कुल मिलाकर स्कूल के बाद हर किसी की निजी जिंदगी होती है। मगर सरकारी विद्यालय बन्द होने के बाद इस तरह की पार्टी करना कितना सही है यह तो हुक्मरान ही तय कर सकेंगे । मगर सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीर चर्चा का विषय बना हुआ है ।




