Sonbhadra News : राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में सत्र 2025- 26 के प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

sonbhadra
2:54 PM, April 1, 2026
प्रकाश खत्री/दिलीप श्रीवास्तव (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में सत्र 2025- 26 के प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ब्रांच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
सम्मानित छात्रों में आदर्श पांडेय (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) ने 9.09, अंजली जायसवार (माइनिंग इंजीनियरिंग)ने 8.73, सत्यम दुबे (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)ने 8.45 तथा आस्था पाठक (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) ने 8.18 एसजीपीए प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर निदेशक प्रो. के.एस. वर्मा व विभागाध्यक्ष डॉ. रवि प्रताप सिंह ने छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में सहायक होते हैं।



