Sonbhadra news : स्वच्छ गंगा के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में नमामि गंगे अभियान के तहत अंतर-कक्षीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई।

sonbhadra
5:18 PM, September 28, 2026
घनश्याम पांडे (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र)। शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में नमामि गंगे अभियान के तहत अंतर-कक्षीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। पांच समूहों के मुकाबले में कक्षा 12 की छात्राओं के ग्रुप ‘सी’ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर ने विद्यार्थियों से नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने का आह्वान किया। संचालन आचार्य प्रमोद चौबे ने किया। कार्यक्रम में सभी ने गंगा को स्वच्छ रखने का सामूहिक संकल्प लिया।




