Sonbhadra news : राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली
महाविद्यालय के कर्मचारियों एवं प्राध्यापकों के साथ बुधवार हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता के उद्घोषक के साथ रैली निकाली गई

sonbhadra
7:20 PM, August 13, 2025
अवधेश पटेल (संवाददाता)
★ हर घर तिरंगा का राष्ट्रीय महत्व विषय पर हुआ भाषण प्रतियोगिता
वैनी । विकास खंड नगवां के पवनी कलां स्थिति राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बुधवार को महाविद्यालय के कर्मचारियों एवं प्राध्यापकों के साथ बुधवार हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता के उद्घोषक के साथ रैली निकाली गई रैली महाविद्यालय परिसर से होते हुए पवनी गांव,तेलाडी़,बरहुआ होते हुए पुनः महाविद्यालय के प्रांगण में आकर समापन किया गया इसके पश्चात प्राचार्य डॉ परवेज़ आलम ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा झंडा हमारे देश कि आन बान शान है प्रत्येक छात्रों को इसके लिए हमेशा कर्तव्यो का पालन करने कि बात कहते हुए राष्ट्र प्रेम की बात कही इसके पश्चात महाविद्यालय में हर घर तिरंगा का राष्ट्रीय महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई जिसमें बीए तृतीय वर्ष कि छात्रा अंजु ने प्रथम एवं बीए तृतीय वर्ष कि हि छात्रा ख़ुशी ने द्वितीय एवं अंजनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया




