Sonbhadra News : छात्रों ने मानव श्रृंखला बना दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बृहस्पतिवार को सोनभद्र नगर के हाईडिल मैदान में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ....

सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण व छात्र-छात्राएं
sonbhadra
6:22 PM, January 23, 2025
आनन्द कुमार चौबे/राहुल सिंह (संवाददाता)
• डीएम ने सड़क सुरक्षा के लिए यातायाता नियमों के पालन को दिलायी शपथ
• जिलाधिकारी ने यातायात नियमों के स्वयं एवं दूसरों को भी पालन करने को किया जागरूक
• पुलिस अधीक्षक ने कहा हमारी छोटी असावधानी से बड़ी-बड़ी दुर्घटनाऐं होने की बढ़ जाती है संभावनाएं
• सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला में स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा, जनमानस ने निभायी अपनी भागीदारी
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बृहस्पतिवार को सोनभद्र नगर के हाईडिल मैदान में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का दीप प्रज्जवलित कर व सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर मार्ल्यापण कर शुभारम्भ किया।
इस दौरान जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं जन सामान्य को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए कहा कि "प्रतिज्ञा करते हैं कि हम सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा सुरक्षित यात्रा हेतु दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को बीआईएस मानक वाले हेलमेट अवश्य पहनेंगे व पहनायेंगे। चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगायेगें, लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलायेंगे, गलत दिशा में वाहन नहीं चलायेंगे, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे, शराब पीकर या नशें की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे, घर पर बच्चे इंतजार कर रहे है, अतः मै सदैव सुरक्षित व सावधानी से वाहन चलाऊॅगा।"




