Sonbhadra News : राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम को छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग में उकेरा
पेंटिंग प्रतियोगिता में अव्वल छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

सोनभद्र
5:52 PM, November 18, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। शिक्षा क्षेत्र दुद्धी अंतर्गत जिले द्वारा विशेष कार्यक्रम के लिए चयनित शिवम इंटर कालेज महुली में मंगलवार को राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को सपथ दिलाई गई तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम के तहत जिला मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से उपस्थित साईक्रेटिक डॉ सौरभ सिंह (सोशल वर्कर) ने उपस्थित छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए तम्बाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव,इसके नियंत्रण के उपाय समेत इससे होने वाले बीमारियों को बिस्तार से बताया।
बताया कि तम्बाकू में मौजूद 4000 जहरीले तत्व विभिन्न बीमारियों जैसे बालों का झड़ना,मोतियाबिंद, दांत में सड़न, फेफड़ों का कैंसर,दिल की बीमारी, पेट का अल्सर ,बदरंग अंगुलियां, विकृत शुक्राणु,गैंग्रीन इत्यादि बीमारियों का कारण बनते हैं जिसके कारण व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो जाती है। बताया कि सबसे पहले होने वाले मौत के कारणों में टीबी की बीमारी भी इसी तम्बाकू के सेवन से होता है।
सम्बोधन के बाद छात्र- छात्राओं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने तम्बाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम को पेंटिंग के माध्यम से उकेरा।
आयोजित कार्यक्रम से सम्बंधित सवाल भी पूछे गए जिसमें तीन अव्वल छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जिनमें कक्षा 12 की चन्दा कुमारी को प्रथम स्थान,कक्षा 11 की उर्वशी मिश्रा को द्वितीय स्थान तथा अमन सिद्धिकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुए।
-गैर संचारी रोगों के तहत भी प्रशिक्षण




