Sonbhadra News : घर से स्कूल जाने के लिए निकली छात्रा लापता, परिजनों ने जतायी अपहरण की आशंका
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में स्कूल गई कक्षा आठवीं की छात्रा लापता हो गई है। तीन दिन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई है। घरवालों को अलग-अलग नंबरों से फोन..

एनीमेटेड फोटो
sonbhadra
5:29 AM, January 24, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में स्कूल गई कक्षा आठवीं की छात्रा लापता हो गई है। तीन दिन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई है। घरवालों को अलग-अलग नंबरों से फोन कर धमकी दी जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस FIR दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी इलाके के ही एक स्कूल में पढ़ती है। गत 21 जनवरी की सुबह 9 बजे वह घर से स्कूल के लिए निकली थी, इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर उसका पता नहीं चला। परिजनों ने बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है।
परिजनों ने बताया कि उन्हें छह अलग-अलग नंबरों से धमकी भरा फोन आ रहा है। इसमें कोई चालाकी करने या शिकायत करने पर लड़की को जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। इससे पूरा परिवार डरा सहमा है। उन्होंने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि "तहरीर के आधार पर केस दर्ज छानबीन की जा रही है। जल्द ही छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।"




