Sonbhadra news : पाण्डू नदी में डुबने से छात्र की मौत
स्थानीय कस्बे के हरिजन बस्ती निवासी शौर्य कुमार 8 वर्ष पुत्र नंदलाल राम का कोन पाण्डू नदी के पुलिया के पास नहाते समय डुबने से मौत हो गई।

sonbhadra
7:03 PM, September 7, 2026
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) स्थानीय कस्बे के हरिजन बस्ती निवासी शौर्य कुमार 8 वर्ष पुत्र नंदलाल राम का कोन पाण्डू नदी के पुलिया के पास नहाते समय डुबने से मौत हो गई।
सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, उधर सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पाण्डू नदी में डुबने से शौर्य की मृत्यु हो गई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया गया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शौर्य सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा दो में पड़ता था, जो स्कूल से पढ़ने के बाद कपड़ा बदल कर नदी में नहाने चला गया व घटना घट गई।




