Sonbhadra News : रावर्ट्सगंज तहसील में तीसरे दिन भी लेखपालों का धरना जारी, कामकाज ठप
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि यदि उपजिलाधिकारी को जल्दी नही हटाया गया तो जनपद की चारो तहसील में सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू किया जायेगा।

sonbhadra
6:02 PM, September 30, 2026
- SDM के कार्यप्रणाली और व्यवहार से नाराज हैं लेखपाल
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र । SDM के कार्यप्रणाली और व्यवहार से नाराज रावर्ट्सगंज तहसील के लेखपाल बुधवार यानी तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे।
SDM हटाओ, तहसील बचाओ के नारे से पूरा तहसील गूंजता रहा। सभी लेखपाल के कलमबंद कार्य बहिष्कार से सभी कार्य ठप पड़ गए हैं। लेखपाल संघ का कहना है कि यदि रामचन्द्र लेखपाल के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी पूरी ज़िम्मेदारी उपजिलाधिकारी की होगी।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि यदि उपजिलाधिकारी को जल्दी नही हटाया गया तो जनपद की चारो तहसील में सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू किया जायेगा, जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी जिलाप्रशासन की होगी।
धरने पर तहसील अध्यक्ष संजय सिंह,मंत्री साज़िद खान, अभिनव, शैलेन्द्र, मनीष, रामचन्द्र, पंकज, मुकेश, सुधीर, अभिषेक, रत्नेश, संजीव श्रीवास्तव, रेशमा, कंचन, वन्दना, श्वेता, हरिंदर, हिरदेश मदन मोहन, कृष्ण कांत दुबे दुर्गेश आदि लेखपाल मौजूद रहें।




