Sonbhadra News :अतिक्रमण को लेकर सख्त चेतावनी, एसडीएम की अगुवाई में संयुक्त टीम ने लिया जायजा
अतिक्रमण को लेकर सख्त चेतावनी, एसडीएम की अगुवाई में संयुक्त टीम ने लिया जायजा

sonbhadra
7:07 PM, January 5, 2026
अतिक्रमण को लेकर सख्त चेतावनी, एसडीएम की अगुवाई में संयुक्त टीम ने लिया जायजा
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कस्बे की सड़कों किनारे पटरीयों पर अतिक्रमण एवं अन्य सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण को लेकर एसडीएम की अगुवाई में संयुक्त टीम ने स्थलीय जायजा लिया। एसडीएम ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अतिक्रमणकारी अपना-अपना अतिक्रमण एक -दो दिनों में स्वयं हटा लें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। स्थलीय निरीक्षण के क्रम में एसडीएम निखिल यादव, सीओ राजेश कुमार राय,तहसीलदार अंजनी गुप्ता,ईओ अमित कुमार ने संयुक्त रूप से तहसील तिराहे से लेकर बस स्टैंड तक सड़क के दोनों तरफ की पटरीयों सहित बस स्टैंड के पिछले हिस्से का जायजा लिया। उन्होंने कस्बे के लेखपाल विनय गुप्ता से जमीनों की वस्तु स्थिति की जानकारी ली। स्थालीय जायजा लेने के बाद एसडीएम निखिल यादव ने ईओ अमित कुमार से कहा कि अतिक्रमण हटाने एवं उन्हें सुरक्षित स्थान देने को लेकर नगर पंचायत प्रशासन के पास क्या योजना हैं ? इसे बनाकर एक-दो दिनों में हमें उपलब्ध कराएं जिससे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा सकें, उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे अतिक्रमण से आवागमन में परेशानी हो रहीं हैं तथा कभी -कभी जाम की भी समस्या उत्पन्न हो जाती हैं। उन्होंने अतिक्रमणकरियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा की पटरी दुकानदार अपना-अपना दुकान पटरी से स्वयं हटा लें ताकि तहसील और नगर पंचायत की कोई भी कार्यवाही से बच सकें।




