Sonbhadra News : रांग साइड, तेज गति और नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- अखिलेश कुमार मिश्रा
रविवार को थाना चोपन परिसर में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
० पीस कमेटी की बैठक में वाहन मालिकों को दी गई कड़ी हिदायत
चोपन (सोनभद्र) । रविवार को थाना चोपन परिसर में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट मोटर वाहन मालिक, गणमान्य नागरिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा।
बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने वाहन मालिकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने वाहनों के चालकों को स्पष्ट रूप से हिदायत दें कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि कोई भी चालक वाहन को तेज गति से न चलाए, रांग साइड वाहन न चलाए तथा निर्धारित लेन का पालन अनिवार्य रूप से करे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक ने नशे की हालत में वाहन चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कहते हुए कहा कि नशा करके वाहन चलाना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। साथ ही वाहन मालिकों को यह भी सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी परिस्थिति में नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दी जाए। नाबालिग द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन स्वामी के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कस्बा क्षेत्र के प्रीतनगर स्थित वाहन बनाने व मरम्मत करने वाले गैरेज संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा न करें। सड़क पर वाहन खड़े करने से आवागमन बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे मामलों में संबंधित गैरेज संचालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यातायात नियमों का पालन सभी के हित में है। उन्होंने वाहन मालिकों और आम नागरिकों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें तथा सुरक्षित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में योगदान दें।
Disclaimer: यह सर्वे केवल पाठकों की राय जानने के उद्देश्य से है। इसके परिणाम आधिकारिक जनमत या वैज्ञानिक सर्वेक्षण का प्रतिनिधित्व नहीं करते।