सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति धीमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति में तेजी लायें, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति का ब्यौरा सम्बन्धित विभाग प्रतिदिन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इस दौरान वर्कशाप का आयोग अर्न्तविभागीय सहयोग आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की प्रगति में सहयोग हेतु उक्त वर्कशाप में जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी को मुख्य रूप से सम्मिलित किया गया था।