प्रभारी परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि "पीएम स्वनिधि योजना सामाजिक-आर्थिक रुझान को सुनिश्चित करके इसके प्रभाव को व्यापक बनाने के लिए पुनर्गठित किया गया है। पुनर्गठित योजना की विशेषताएं यह है कि पहली और दूसरी किस्त में ऋण राशि में वृद्धि हुई है और पहली किस्त के ऋण में 10,000 की जगह 15,000 रुपये कर दिया गया है, दूसरी किस्त के ऋण में 20,000 की जगह 25,000 रुपये कर दिया गया है । इस प्रकार नए आवेदन करने, वेंडर्स प्रोफाइलिंग, अपने खाते को सक्रिय बैंक और संबंधित पोर्टफोलियो के लिए स्वनिधि पोर्टल खोला गया है। इच्छुक वेंडर्स नए रोजगार के लिए और अपने रोजगार को बढ़ाने के लिए नए सिरे से आवेदन कर सकते हैं।"