Sonbhadra News : आवारा कुत्तों का कराया जायेगा सामूहिक टीकाकरण - CDO

आज विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में "वर्ल्ड जूनोसिस डे" कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में पशु चिकित्सा विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग नगर निकाय....

news-img

विश्व जूनोटिक डे क़ो लेकर आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग करती सीडीओ जागृति अवस्थी व अन्य.....

sonbhadra

7:58 PM, July 7, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । आज विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में "वर्ल्ड जूनोसिस डे" कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में पशु चिकित्सा विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग नगर निकाय विभाग को जूनोटिक बीमारी के रोकथाम हेतु जागरूक किया गया। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कार्याशाला का शुभारम्भ किया गया।

एक दूसरे पर निर्भर है इंसान, जानवर व पर्यावरण का स्वास्थ्य -

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रेमनाथ ने बताया कि "विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार मौजूदा संक्रामक रोगों में से 60 प्रतिशत और नए उभरते संक्रामक रोगों में से 75 प्रतिशत जूनोटिक प्रकृति के हैं। वन हेल्थ एक सहयोगात्मक, अंतःविषय दृष्टिकोण है जो मानव, पशु और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के परस्पर संबंध को पहचानता है। इसका उद्देश्य जटिल स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करने के लिए इन क्षेत्रों में प्रयासों को एकीकृत करके इष्टतम स्वास्थ्य परिणाम प्राप्त करना है। अनिवार्य रूप से यह स्वीकार करता है कि लोगों, जानवरों और पर्यावरण का स्वास्थ्य निकटता से जुड़ा हुआ है और एक दूसरे पर निर्भर है। सभी विभागों की सहभगिता से ही जूनोटिक बीमारी से बचा जा सकता है।"

रैबिज संक्रमण के फैलने के कारणों क़ो लेकर बढ़ाई जाए जनजागरूकता - सीडीओ 

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि "समुदाय में संदिग्ध पागल कुत्तों को पकड़ने के लिए निगरानी प्रणाली बढ़ाया एवं आवारा कुत्तों का सामूहिक टीकाकरण कराया जाय। उन्होंने यह भी बताया कि जंगली जानवरों से मनुष्यों में रैबीज संक्रमण फैल सकते है, इस हेतु जागरूकता फैलायी जाय। कृषि विभाग स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से स्क्रब टाइफस और लैप्टोस्पयरोसिस जैसी जूनोटिक बीमारियों और उन्हें रोकने के तरीकों के बारे में चौपालों के माध्यम से लोगो और किसानों को जागरूक किया जाय।"

आमजन क़ो किया जा रहा जूनोटिक रोगों के बारे में जागरूक - 

वहीं मुख्य पशु चिकिसाधिकारी डॉ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि "पशुओं का टीकाकरण कराया जा रहा है। नगर निकाय द्वारा आवारा जानवरों को पकड़ने व उनका टीकाकरण कराने तथा सार्वजनिक शिक्षा अभियान चलाकर लोगों को जूनोटिक रोगों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।"

ये रहे मौजूद - 

बैठक में बीएसए मुकुल आनन्द पाण्डेय, माइक्रोबायलॉजिस्ट डॉ0 वरूण कुमार, फिजिशियन डॉ0 प्रशान्त पाल, जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेन्द्र नारायण श्रीवास्तव, एम0ओ0 डॉ0 ऋषिमणी त्रिपाठी, डीडीएम आशीष कुमार, एआरओ के0के0 यादव व डीईओ रवि प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.