Sonbhadra News : सोनभद्र में बजेगी शहनाई, 466 बेटियों की होगी विदाई

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत.

news-img

जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक लेते डीएम बी0एन0 सिंह......

sonbhadra

8:46 PM, July 30, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

डीएम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत नवीन शासनादेश के सम्बन्ध में चर्चा, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आवेदन की प्रक्रिया पर चर्चा, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह हेतु पात्रता की शर्तों पर चर्चा, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आनलाईन प्राप्त कुल आवेदन पत्रों पर चर्चा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी के दायित्वों पर चर्चा, जनपद को आवंटित लक्ष्य की पूर्ति हेतु चर्चा, विवाह की तिथि के सम्बन्ध में चर्चा सहित अन्य बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत जनपद के विभिन्न ब्लाकों में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 466 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराये जाने के लिए लक्ष्य प्राप्त हुआ है। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों की जॉच बारीकी से अवश्य करा लिया जाये, जिससे किसी प्रकार की शिकायत की समस्या उत्पन्न न होने पायें। ब्लाक स्तर पर प्राप्त होने वाले आवेदनों को सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा गहनता पूर्वक निरीक्षण कराया जाये, जिससे पात्र व गरीब व्यक्तियो के पुत्र व पुत्रियों की शादी सम्पन्न करायी जा सकें। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर-वधू जोड़ों को दी जाने वाली सामग्री के लिए टेण्डर प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करा लिया जाये और सामग्री की गुणवत्ता की जॉच भी करा ली जायेें।

उन्होंने बताया योजनान्तर्गत पात्रता की शर्तें निर्धारित की गयी है जैसे- कन्या के अभिभावक उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हों, कन्या के अभिभावक निराश्रित, निर्धन तथा जरूरतमंद हो, आवेदक के परिवार की वार्षिक आय सीमा अधिकतम 3 लाख तक हो, विवाह हेतु निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांगजन अभिभावक की पुत्री, ऐसी कन्या जो स्वयं दिव्यांग हो, को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि 60 हजार कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जायेगी। 25 हजार मूल्य की वैवाहिक उपहार समाग्री  आदि दिये जाने का प्राविधा किया गया है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकरी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) बागिश शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, उप जिलाधिकारी घोरावल, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, जिला समाज कल्याण अधिकरी, परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.