Sonbhadra News : सड़कों पर आवारा मवेशियों का कब्जा, बड़े हादसे के इंतजार में नपा प्रशासन
जिला मुख्यालय में इन दिनों आवारा मवेशियों ने सड़कों पर अपना कब्जा जमा लिया है, जिससे सड़क हादसों की आशंका भी बढ़ गयी है।

sonbhadra
7:44 AM, August 12, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिला मुख्यालय में इन दिनों आवारा मवेशियों के सड़क पर बैठने से लोग परेशान हैं और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ रही है। शहर की सड़कों पर आवारा मवेशी की समस्या पुरानी है हालांकि पिछले दिनों नगर पालिका के अभियान के बाद इस समस्या से कुछ निजात जरूर मिली थी लेकिन अभियान के दम तोड़ते ही एक बार फिर अब शहर की प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों पर सांड के अलावा बड़ी संख्या में मवेशियों के झुंड देखे जा रहे हैं, इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि हादसे होने की संभावना भी बन रही है।
रात्रि में खतरा ज्यादा -
शहर की सड़कों पर घूमते आवारा मवेशी वाहन चालकों व राहगीरों के लिए खतरा साबित हो रहे हैं। यह समस्या वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग का स्टेट हाइवे से लेकर नगर के एकमात्र फ्लाईओवर के नीचे बनी सड़क, मेन चौक, स्वर्ण जयंती चौक, धर्मशाला चौक, मेन चौक से रामगढ़ मार्ग, स्टेशन रोड से लेकर लगभग शहर की हरेक सड़क एवं हाईवे पर दिखाई देती है। दरअसल बरसात शुरू होने के बाद सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा बढ़ गया है। पशुओं के स्वच्छंद विचरण से आवागमन बाधित होने के साथ राहगीरों को आने-जाने में जानवरों का भय बना रहता है। सुबह से लेकररात तक आवारा पशु सड़कों पर डटे रहते हैं। इन्हें सड़क से भगाने की कोशिश में ही दुर्घटनाएं घट जाती हैं। यह आवारा पशु बाजार में घुसकर अव्यवस्था उत्पन्न करते हैं और इन्हें भगाने की कोशिश में कई लोग घायल हो जाते हैं। वहीं रात्रि के समय यह समस्या और बढ़ जाती है, रात्रि के समय अंधेरे में कई बार तेज रफ्तार वाहन मवेशी से टकरा जाते है। इससे दुर्घटना में मवेशी घायल हो जाते हैं साथ ही वाहन चालक व वाहन दोनों का नुकसान होता है। शहर के चौक-चौराहों व गलियों में आवारा पशुओं का डेरा कभी न खत्म होने वाली समस्या बन गई है। ऐसे में नगर परिषद प्रशासन द्वारा आवारा घुमने वाली मवेशी की समस्या हल करने की जरूरत है।
विभाग खानापूर्ति कर भूला अभियान -




