Shahjahanpur news : सुहागिनों ने रखा करवाचौथ का व्रत, चांद का दीदार कर मांगी पति की लंबी उम्र
करवाचौथ का पर्व क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

shahjahanpur
6:48 PM, October 29, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
★ सोलह शृंगार कर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथों खोला व्रत
खुटार, शाहजहांपुर। गुरुवार को करवाचौथ का पर्व क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। पर्व को लेकर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर पूजा की तैयारी की और विधि-विधान से करवाचौथ की कथा सुनी।
दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाओं को चंद्रमा के निकलने का इंतजार रहा। चांद के दर्शन होते ही महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर चंद्रमा को अर्घ्य दिया और पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद छलनी से चंद्रमा और पति का चेहरा देखकर पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया।
करवाचौथ के अवसर पर घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया। यह त्योहार पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण का प्रतीक बना रहा।




