Sonbhadra News :पूज्य श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी महाराज द्वारा किया गया कथा का आयोजन
बनवासी राम कथा पूज्य श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी महाराज द्वारा कथा का आयोजन किया गया

जुगैल में राम कथा सुनाते श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी महाराज
sonbhadra
6:38 PM, December 6, 2024
रविंद्र नाथ पाठक (संवाददाता) जुगैल। चोपन ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा जुगैल में भव्य राम कथा चल रहा है कथा के आज पंचम दिवस श्री राम सीता के विवाह के शुभ अवसर पर आज दो आदिवासी जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बधने जा रहे हैं पूज्य महाराज जी की राम कथा में दो आदिवासी लड़कियों का विवाह कराया जाएगा और यथा उचित दहेज देकर कन्यादान करके बिटिया की विदाई की जाएगी महाराज जी अपने कथा में बताएं कि आज ही के शुक्ल पछ पंचमी के दिन श्री राम एवं सीता जी का विवाह हुआ था इस सुनहरे अवसर को देखते हुए जुगैल प्रधान सुनीता यादव एवं प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव एवं तमाम आदिवासी गिरवासी के सहयोग से दो आदिवासी कन्याओं का शुभ विवाह संस्कार कराया जाएगा आज का दिन बडा मनमोहन रहा क्षेत्र के सभी जनमानस पूज्य महाराज जी का बड़ा दिल से धन्यवाद दिये कथा में अतिथि के रूप में पधारे जिला पंचायत प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी मानस त्रिपाठी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरेश पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चौबे राजेश तिवारी सतीश तिवारी एवं तमाम आदिवासी गिरिवासी श्री राम कथा का श्रवण कर रहे थे




