Sonbhadra News : कोन में आंधी ने मचाईं तबाही, बिजली आपूर्ति ठप, कई घरों के सोलर पैनल उड़े
बुधवार की शाम अचानक तेज आंधी तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है तुफान इतनी तेज थी कि कोन क्षेत्र में कई घरों का छप्पर, पेड़ पौधे सोलर पैनल टुट कर गिर गया।

sonbhadra
4:18 PM, May 14, 2026
- कोन क्षेत्र में बिजली के 65-70 पोल गिरे
- 2-3 दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । बुधवार की शाम अचानक तेज आंधी तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है तुफान इतनी तेज थी कि कोन क्षेत्र में कई घरों का छप्पर, पेड़ पौधे सोलर पैनल टुट कर गिर गया। इसके अलावा आम का फल को बहुत भारी नुक़सान हुआ है। लगभग डेढ़ घंटे तक लगातार तेज रफ्तार से तुफान के कारण कोन क्षेत्र के 65-70 बिजली के पोल व तार भी गिरने से दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे क्षेत्र में पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई है, इसके अलावा खेमपुर निवासी इश्वर नारायण मिश्रा के खेत में सिंचाई के लिए लगा 5 किलोवाट का सोलर पैनल, वहीं सुखलाल गुप्ता घघिया का 3 किलोवाट का छत पर लगा सोलर पैनल उखड़ कर निचे गिरने से पूरा क्षतिग्रस्त हो गया, ईश्वर नारायण मिश्रा ने बताया कि यूपी नेडा द्वारा दो माह पहले ही 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया था जिसका ग्राउडिंग कमजोर होने के कारण उखड़कर पूरी पैनल टूट गया, जिससे मूंग की फसल सूखने की संभावना बढ गई है । ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार कि आंधी तूफान पहली बार देखा गया जिससे क्षेत्रवासियों को काफी नुकसान हुआ है, ईश्वर नारायण मिश्रा, सुखलाल गुप्ता समेत क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए तुफान से हुये क्षति पूर्ति की मांग किया है।
बिजली आपूर्ति के संबंध में अवर अभियंता गजेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि डाला से कोन, कचनरवा सबस्टेशन के बीच 33 हजार का 10 पोल व तार व 11 हजार लाइन में लगभग 55 पोल उखड़ कर गिरने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई है, पेट्रोलिंग कराकर 33 हजार लाइट ठीक किया जा रहा है इसके बाद 11 हजार पोल ठीक किया जायेगा, भारी नुक़सान हुआ है बनाने में दो दिन का समय लग सकता है।




