Sonbhadra News :कलश यात्रा के साथ टेढ़ा गाँव में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित
कलश यात्रा के साथ टेढ़ा गाँव में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित

sonbhadra
7:15 PM, October 11, 2026
कलश यात्रा के साथ टेढ़ा गाँव में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित
पूर्व विधायक हरिराम चेरो और एडवोकेट संजीव जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में गूंजे माता के जयकारे
दुद्धी (सोनभद्र)। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन टेढ़ा गाँव में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा पंडाल में माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई।इस धार्मिक एवं सामाजिक अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक हरिराम चेरो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संजीव जायसवाल (एडवोकेट) उपस्थित रहे। कलश यात्रा का शुभारंभ गाँव के शिव मंदिर से हुआ। पारंपरिक वेशभूषा में सजीं सैकड़ों महिला श्रद्धालु सिर पर मंगल कलश धारण कर जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ीं। यह यात्रा विभिन्न मार्गों की परिक्रमा करते हुए कनहर नदी के छठ घाट पहुँची। वहाँ आचार्यों की देखरेख में वैदिक रीति-रिवाज से कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा पुनः शिव मंदिर स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर पहुँचकर संपन्न हुई, जहाँ माता की प्रतिमा का स्थापन हुआ। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी सप्तमी तिथि को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए माता का दिव्य पट खोला जाएगा। आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए पूजा समिति के पदाधिकारी, गाँव के वरिष्ठ नागरिक और स्थानीय युवा पूरी मुस्तैदी से जुटे रहे ।इस मौके पर पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष हरिशंकर यादव, पूर्व प्रधान यदुनाथ प्रसाद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू प्रसाद,बीडीसी देवचंद, पूर्व बीडीसी उदय यादव,कोटेदार कृष्ण कुमार यादव, बृज किशोर यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं पूजा समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे।




