Sonbhadra News : खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने म्योरपुर में संभाला कार्यभार
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उनका स्थानांतरण सोनभद्र जनपद में किया गया है। स्थानांतरण के बाद उन्हें म्योरपुर विकासखंड में नई तैनाती मिली है।

sonbhadra
5:44 PM, November 19, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र में नए खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में सुरेंद्र प्रताप सहाय ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। गुरुवार को उन्होंने देवरी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पहुंचकर अपना पदभार संभाला।जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र प्रताप सहाय पूर्व में चंदौली जनपद में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात थे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उनका स्थानांतरण सोनभद्र जनपद में किया गया है। स्थानांतरण के बाद उन्हें म्योरपुर विकासखंड में नई तैनाती मिली है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद शिक्षकों ने उनसे मुलाकात किया उनके कार्यभार संभालने से विकासखंड में शैक्षिक गतिविधियों को और बेहतर गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




