Sonbhadra News : स्टेट बैक के सी0एस0पी0 का हुआ उद्घाटन
आदित्य बिरला पार्क के समीप शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन चीफ मैनेजर प्रीति पाण्डेय व सौरभ सिंह शाखा प्रबंधक रेणुकूट ने फीता काट कर किया।

फीता काटकर उद्घाटन करती चीफ मैनेजर प्रीति पाण्डेय व सौरभ सिंह
sonbhadra
5:49 PM, November 16, 2024
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । स्थानीय कस्बे में स्थित आदित्य बिरला पार्क के समीप शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन चीफ मैनेजर प्रीति पाण्डेय व सौरभ सिंह शाखा प्रबंधक रेणुकूट ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा यहां पर आकर जनता अपना जन धन खाता खुलवा सकता है साथ ही साथ जमा निकासी भी कर सकता है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा का भी लाभ उठा सकते है। उन्होंने ग्राहकों से अपील किया कि किसी भी तरह की समस्या होने पर आप ब्रांच में आकर संपर्क कर सकते हैआपकी हर संभव मदद की जाएगी। वहीं ग्राहक सेवा केंद्र संचालिका भागमती गुप्ता ने बताया कि अब से ग्राहकों को यही पे बैंकिंग सुविधा दी जायेगी। इस मौके पर मनोज कुमार (क्षेत्रीय प्रमुख फिया टेक्नोलॉजी),आशीष गुप्ता,गणेश जयसवाल, लालता जयसवाल , पन्नालाल जयसवाल,दिनेश गुप्ता, अमरकेश सिंह,अनिल विश्वकर्मा,हरदीप सिंह ,सचिदानंद गुप्ता, , सहित तमाम लोग मौजूद रहे




