Sonbhadra news : चांची कला व कोन में श्री राम राज्याभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न
रामलीला मैदान में रविवार की रात्रि में श्री राम का राज्याभिषेक का मंचन किया गया, राज तिलक होते ही जय श्री राम का उद्घोष होते रहा।

sonbhadra
5:45 PM, October 6, 2025
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
* रामलीला मंचन कलाकारों को किया गया सम्मानित
कोन सोनभद्र । मौसम खराब के कारण कोन व चांची कला रामलीला मैदान में रविवार की रात्रि में श्री राम का राज्याभिषेक का मंचन किया गया, राज तिलक होते ही जय श्री राम का उद्घोष होते रहा।
रामलीला मंचन के अंतिम दिन चांची कला में प्रधान प्रतिनिधि सुधीर कुमार जायसवाल ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए कलाकारों की प्रसंशा किये।इसी प्रकार कोन रामलीला मंडली के सभी कलाकारों को ग्राम प्रधान कोन संतोष पासवान, व मंडली के अध्यक्ष सुशील कुमार जायसवाल दोनों की ओर से कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के उद्घोष से गुजता रहा सभी ने मंचन की सराहना किया।




