Sonbhadra News : मेडिकल कॉलेज की दुर्व्यवस्था को लेकर सपाइयों ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कालेज की दुर्व्यवस्था को लेकर जिला सचिव प्रमोद यादव की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सपाइयों ने स्वास्थ्य .....

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता.....
sonbhadra
5:36 PM, March 9, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कालेज की दुर्व्यवस्था को लेकर जिला सचिव प्रमोद यादव की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सपाइयों ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग की।
इस दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि "जिले की मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था वेंटिलेटर पर चल रही है। सरकारी अस्पताल में ट्रामा सेंटर बंद बर्न यूनिट बंद, अल्ट्रासाउंड के लिए एक महीने तक का नंबर लगाना पड़ रहा है। पिछले कई माह से डिजिटल एक्सरे मशीन बंद है, जिससे मरीजों को बाहर से पैसे खर्च कर डिजिटल एक्सरे करना पड़ता है। वहीं कई गांवों में समय से एम्बुलेंस नहीं पहुंच पा रही है तो नर्सों के सहारे शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहे हैं।"
गोपाल गुप्ता ने कहा कि "भाजपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग जर्जर हो चुकी हैं। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को दवा नहीं मिल रहा है, एंटी रैबिज इंजेक्शन नदारद है लेकिन सत्ताधारी दल के विधायक अपनी धुन में मस्त हैं, उन्हें जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।"
इस दौरान मनीष त्रिपाठी, संजय पटेल, मुन्ना कुशवाहा, हिफाजत, नीरज, अर्जुन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।




