Sonbhadra news : कोन में निकाली गई खेल जागरुकता रैली
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राजकीय इंटर कालेज के बच्चों के साथ कोन में भव्य जागरुकता रैली निकाल कर कालेज से होते हुए कस्बा,थाना बसस्टैंड होते हुए इंटर कालेज में समापन किया गया।

sonbhadra
6:24 PM, December 20, 2025
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
- विधायक खेल महाकुंभ के मद्देनजर जोरों पर चल रही है तैयारी - रुबी मिश्रा
कोन सोनभद्र । शनिवार को कोन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राजकीय इंटर कालेज के बच्चों के साथ कोन में भव्य जागरुकता रैली निकाल कर कालेज से होते हुए कस्बा,थाना बसस्टैंड होते हुए इंटर कालेज में समापन किया गया, रैली का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा व मंडल प्रभारी कमलेश चौबे ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ कराते हुए भ्रमण किया, रैली के समापन में ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा ने कही कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेल जरुरी है खासकर बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल भी खेलना चाहिए, प्रभारी कमलेश चौबे ने कहा कि 25 दिसंबर से विधायक खेल महाकुंभ का शुभारंभ हो रहा है गांव गांव के खिलाड़ियों व टीम को प्रतिभाग हेतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चालू है सभी इच्छुक टीम जल्द ही रजिस्ट्रेशन करा लें, व बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया, रैली में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो,पूर्व प्रमुख वंशीधर ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, शशांक शेखर मिश्रा, शिव प्रसाद,एंड. श्याम राज गुप्ता, रमेश चौबे, श्रवण जायसवाल,मंहगू राम, प्रधान संतोष पासवान, विरेन्द्र राय समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।




