Sonbhadra news : तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत
सलखन मुख्य मार्ग पर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम लगभग 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।

sonbhadra
9:06 PM, May 23, 2026
राकेश चौबे/नीरज सिंह (संवाददाता)
मारकुंडी, (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन मुख्य मार्ग पर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम लगभग 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद खाई में जा गिरी।
हादसे के समय दोनों युवक गुरमा मारकुंडी से चोपन की ओर जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराई। मृतकों की पहचान विकास गौड़ (20 वर्ष) पुत्र अजय सिंह गौड़ तथा मनीष गौड़ (18 वर्ष) पुत्र मगरु गौड़ निवासी आदिवासी बस्ती वार्ड नंबर-2, गुरमा नगर पंचायत के रूप में हुई।
परिजनों के अनुसार दोनों युवक कई महीनों बाद सूरत से अपने घर लौटे थे और किसी काम से बाइक से चोपन जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




