Sonbhadra News : एसपी ने सौंपी गोपाल गुप्ता क़ो रॉबर्ट्सगंज थाने की कमान

एसपी अशोक कुमार मीणा ने जनपद की कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चुस्त दुरुस्त रखने के लिए लगातार प्रयास जारी रखा है। इसी क्रम में लगातार अधिकारियों के साथ साथ पुलिसकर्मियों का तबादला भी कर रहे हैं,...

news-img

sonbhadra

2:44 AM, June 11, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

देर रात पटरी पर दौड़ी एसपी की तबादला एक्सप्रेस 

एसपी ने कहा कि रॉबर्ट्सगंज, पिपरी, कोन सहित कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में किया गया फेरबदल 

सोनभद्र । एसपी अशोक कुमार मीणा ने जनपद की कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चुस्त दुरुस्त रखने के लिए लगातार प्रयास जारी रखा है। इसी क्रम में लगातार अधिकारियों के साथ साथ पुलिसकर्मियों का तबादला भी कर रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के साथ ही साथ अपराधों पर भी रोक लगाया जा सके। 

इसी क्रम में आज देर रात रॉबर्ट्सगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय क़ो प्रभारी निरीक्षक थाना पिपरी की जिम्मेदारी सौंपी है जबकि कोन एसएचओ रहे गोपाल गुप्ता क़ो थाना राबर्ट्सगंज की जिम्मेदारी दी है। वहीं पिपरी एसएचओ रहे नागेश सिंह क़ो जुगैल एसएचओ, आईजीआरएस प्रभारी रहे संजीव सिंह क़ो कोन एसएचओ, रामपुर बरकोनिया थानाध्यक्ष रहे कमल नयन दुबे क़ो म्योरपुर थानाध्यक्ष, म्योरपुर एसएचओ रहे हेमंत सिंह रामपुर बरकोनिया एसएचओ तथा जुगैल एसएचओ रहे पूण्य प्रसून क़ो आईजीआरएस प्रभारी बनाया गया है। 

इसके साथ ही एसपी अशोक कुमार मीणा ने इस सभी अधिकारियों को अपने अपने नये कार्यक्षेत्र में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही विभागीय कार्यों को शुरू करने का निर्देश दिया है।

- 

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.