इस दौरान सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश और देश की जनता गैस सिलेंडर के लिए भटक रही है, जबकि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले 'अच्छे दिन' लाने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिससे जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस की कमी के साथ-साथ सिलेंडर के दाम में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्होंने सोनभद्र जिले में भी गैस सिलेंडर के संकट का जिक्र करते हुए कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा के मंत्री और घोरावल व सदर के विधायक इस मुद्दे पर चुप हैं और जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिला सचिव प्रमोद यादव ने इस दौरान एक शायरी के माध्यम से भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को महंगाई की चपेट में धकेल दिया है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर चाय बनाकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।