Sonbhadra News : पटरी पर दौड़ी एसपी की तबादला एक्सप्रेस, एक इंस्पेक्टर, 10 SI सहित डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मी हुए इधर-उधर
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले में बेहतर लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिसिंग व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने एक निरीक्षक, 10 उप निरीक्षकों सहित.

sonbhadra
1:11 PM, October 21, 2024
आनंद कुमार चौबे/ प्रकाश खत्री (संवाददाता)
सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले में बेहतर लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिसिंग व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने एक निरीक्षक, 10 उप निरीक्षकों सहित डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर करते हुए इधर से उधर भेजा हैं।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए जनपद के विभिन्न थानों एवं चौकियों पर पिछले काफी समय से जमे दरोगाओं के तबादले कर दिए हैं। वहीं विभिन्न थाने में तैनात दो दरोगाओं को एसपी ने पुलिस लाइन में बुला लिया है। तो वहीं एक दरोगा को चौकी की कमान सौंपा है।
देर रात पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जारी की गई तबादला सूची में अपराध शाखा में रहे निरीक्षक श्याम बिहारी को सम्मन सेल प्रभारी बनाया गया है। वहीं साइबर थाने में रहे मक्ख़न लाल को अमवार चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है, जबकि चौकी प्रभारी अमवार उ0नि0 मनोज कुमार सिंह को साइबर थाना भेजा गया है। वहीं सम्मन सेल में रहे उ0नि0 कौशल कुमार सिंह को पुलिस लाइन, SI भानु प्रताप सिंह को शाहगंज थाना से थाना दुद्धी, SI तेज बहादुर राय को थाना दुद्धी से थाना शाहगंज, SI प्रेमनाथ को थाना दुद्धी से थाना जुगैल, SI अरुण कुमार सिंह को थाना जुगैल से थाना दुद्धी, SI रामदयाल राम को थाना म्योरपुर से पुलिस लाइन, SI अभिमन्यु राय को थाना रामपुर बरकोनिया से थाना करमा, SI सुक्खुराम यादव को थाना करमा से थाना रामपुर रामपुर बरकोनिया भेजा है।




